एरोल मस्क: एक जटिल व्यक्तित्व की कहानी
क्या आप दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क (Elon Must) के पिता एरोल मस्क के बारे में जानते हैं? एरोल मस्क कुछ साल पहले तब चर्चा में आए जब उनकी सौतेली बेटी जाना बेजुइडनहाउट ने अपनी दूसरी संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया। बाद में पता चला कि जाना के बच्चे के पिता कोई और नहीं बल्कि एरोल मस्क हैं। बाप-बेटी रिलेशिनशिप में हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, जो क्रमशः 2017 और 2019 में पैदा हुए। इस खुलासे के बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई और ख़ुद एलन मस्क ने कहा कि वह अपने पिता से “नफरत” करते हैं और उन्हें “भयावह इंसान” मानते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा कर दी कि भविष्य में उनका अपने पिता से किसी भी तरह का संबंध नहीं रहेगा।
दरअसल “हम धरती पर केवल संतान पैदा करने के लिए हैं” जैसे बयान देने वाले 79 वर्षीय एरोल मस्क शुरू से विवादस्पद व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं। उन्होंने अपनी उसी बेटी जाना बेजुइडनहाउट के दोनों बच्चे के बाप बने, जिस बेटी की बचपन में उन्होंने ख़ुद अपनी दूसरी पत्नी हाइड के साथ मिलकर परवरिश की थी। उनकी ज़िंदगी में रिश्ते, प्रेम, विवाह और पारिवारिक संघर्ष की अनेक परतें हैं।
एरोल ने पिछले दिनों अयोध्या का दौरा किया और श्री रामलला का दर्शन किया। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा करते एरोल की तस्वीर सोशल मीडिया में आनमे के बाद उस पर बड़ी प्रतिक्रिया हुई। उनके अयोध्या दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। एक ओर कुछ लोगों ने इसे एक विदेशी का भारतीय संस्कृति में रुचि लेने के रूप में देखा, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने सवाल उठाया।
एक वयक्ति ने कहा, “क्या एक ऐसे व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाना चाहिए, जिसने अपनी सौतेली बेटी से विवाह जैसा संबंध बनाया और उससे संतानें उत्पन्न कीं?” यह बहस धार्मिक आस्था और नैतिकता के टकराव पर केंद्रित हो गई। आलोचकों ने कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर ऐसे व्यक्तित्व को विशेष आमंत्रण देकर सम्मानित करना भारतीय मूल्यों के विपरीत है। इस तरह के लोगों को महिमा मंडित नहीं किया जाना चाहिए।
इंजीनियर, पायलट और नाविक एरोल मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 25 मई 1946 को हुआ था। उनके पिता वाल्टर हेनरी जेम्स मस्क और उनकी अंग्रेज मां कोरा अमेलिया रॉबिन्सन ने उन्हें पाला। छोटी उम्र से ही एरोल को मशीनों और सामान ठीक करने का शौक था। यह उनके इंजीनियर बनने की राह का पहला कदम था। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत थी, और उन्होंने अपने बच्चों को शुरुआती जीवन में समृद्ध माहौल दिया।
एरोल की पहली शादी
एरोल मस्क की पहली शादी 1970 में माये हैल्डमैन से हुई। सफल डाइटिशियन, मॉडल और वक्ता माये का जन्म 19 अप्रैल 1948 को हुआ था। बाद में वह दक्षिण अफ्रीका में बस गईं। एरोल औऱ माये की शादी 1979 तक चली। माये ने अपनी किताब में बताया कि एरोल उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। वह उन्हें “बेकार” और “मूर्ख” कहते थे। माये ने एक घटना का जिक्र किया, जब तलाक के दौरान एरोल उनके घर चाकू लेकर आए। माये को पड़ोस में भागकर जान बचानी पड़ी।
एलन मस्क ने भी अपनी मां की बात का समर्थन किया और कहा कि उनके पिता उनके साथ भी कठोर थे। हालांकि, एरोल इन आरोपों को झूठ बताते हैं और कहते हैं कि ये बातें बढ़ा-चढ़ाकर कही गई हैं। ये विवाद उनकी छवि के लिए बड़ा झटका रहा। एरोल और माए से दो पुत्र एलन और किंबल और एक पुत्री टोस्का पैदा हुईं। बाद में विवाद के चलते माए से एरोल का तलाक हो गया। इसके बाद एरोल सिंगल ही रहे, लेकिन उनका बीच-बीच में कई महिलाओं से रोमांस चलता रहा।
एरोल की दूसरी शादी
तलाक के 17 साल बाद 1996 में एरोल की मुलाकात 28 वर्षीया हाइडे (हाइड बेजुइडनहाउट – Heide Bezuidenhout) से हुई। हाइड के पति जॉक बेजुइडनहाउट की 1992 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय हाइडे की पहले पति से तीन बच्चे जाना बेजुइडनहाउट, जॉक बेजुइडनहाउट जूनियर और हैरी बेज़ुइडेनहाउट थे। 11 मार्च 1988 को जन्मी जाना आठ साल की और हैरी छह साल का था। उसी साल एरोल मस्क ने विधवा हाइड से शादी कर ली। जाना और हैरी की परवरिश एरोल और हाइडे ने मिलकर की। 2004 में एरोल का हाइडे से भी तलाक हो गया। एरोल और हाइड से दो बेटियां एलेक्सैंड्रा मस्क और आशा रोज़ मस्क पैदा हुईं। दोनों अब शादीशुदा हैं।
एरोल का बेटी से प्रेम-संबंध
हाइड बेजुइडनहाउट के अलग होने के बाद एरोल ने कई साल जाना को नहीं देखा और न ही उससे बात की। बताया जाता है कि 2014 में जाना ने पिता एरोल से संपर्क किया और बताया कि वह गहरे आर्थिक संकट में हैं। इसके बाद वह अपने पिता के साथ ही रहने लगी। इसकी किसी को भनक नहीं लगी। एक साथ रहने के कारण 72 वर्षीय एरोल मस्क और 29 वर्षीय जाना एक दूसरे से प्रेम करने लगे और उनका शारीरिक संबंध बन गया। इस दौरान लोग उके संबंधों से बेखबर रहे।
एरोल के जीवन का सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब 2017 में यह खुलासा हुआ कि उनकी तीसरी पत्नी उनकी बेटी जाना ही है। एरोल और जाना का एक बेटा एलीअट रश मस्क (Elliot Rush Musk) पैदा हुआ। इस घटना की जब जानकारी सार्वजनिक हुई, तो एलन मस्क सहित पूरा मस्क परिवार एरोल से अलग हो गया। एलन ने यहां तक कहा था कि उनके पिता एक “दुष्ट” और “भयानक इंसान” हैं।
बाद में यह भी खुलासा हुआ कि एरोल और जाना के सिर्फ एक संतान नहीं, बल्कि दो संतान हैं। बेटी रश के अलावा एक बेटी भी है जिसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और जिसका जन्म 2019 में हुआ। एरोल ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्होंने जाना के साथ बच्चा इसलिए पैदा किया क्योंकि “हम धरती पर केवल संतान पैदा करने के लिए हैं”।
इस संबंध को दुनिया भर में व्यापक आलोचना मिली, क्योंकि यह न केवल नैतिक दृष्टि से संदिग्ध है, बल्कि पारिवारिक सीमाओं और जिम्मेदारियों की भी अवहेलना करता है। जाना की ओर से इस रिश्ते को लेकर बहुत कम सार्वजनिक टिप्पणी आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह भी इस असामान्य रिश्ते से मानसिक रूप से प्रभावित रही हैं। इस पूरे प्रकरण ने मस्क परिवार की छवि और एलन मस्क के सार्वजनिक जीवन पर भी एक अनचाहा दाग छोड़ा। एरोल मस्क ने स्वयं यह दावा किया है कि उनके कम से कम 7 ज्ञात संतानें हैं, और हो सकता है कि इससे अधिक भी हों।
Share this content: