बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री मोहित कंबोज भारतीय के घर पहुंचे

0
157

भारत के साधु-संतों और बाबाओं में सबसे ज़्यादा चर्चित और सबसे ज़्यादा लोकप्रिय बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनो मुंबई प्रवास पर हैं। अपने मुंबई प्रवास के दौरान वह कई नामचीन लोगों के घर पर पधार कर दर्शन-लाभ दे रहे हैं। इसी क्रम में वह भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय के सांताक्रुज आवास पर पहुंच कर दर्शन आशीर्वाद किया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री भारतीय के घर पर रात साढ़े नौ बजे पहुंचे। बिल्डिंग के गेट पर उनका स्वागत श्री भारतीय के अलावा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और श्री भारतीय के परिजन मौजूद थे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क़रीब दो घंटे रहे और भोजन करने के बाद वहां से प्रस्थान किया। श्री भारतीय ने भगवान हनुमान की एक मूर्ति देकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्री भारतीय के परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों समेते बड़ी संख्या में लोगों को आशीर्वाद दिया। लोग आध्यात्मिक गुरु के साथ फोटे खिंचवाने के लिए मशक्कत करते देखे गए।