मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के दीपावली स्नेह सम्मेलन में एक मंच पर आए सभी नेता

0
2988

मुंबई, पत्रकार नेताओं को उकसा सकते हैं, उन्हें आपस में लड़ा सकते हैं और इसके साथ ही पत्रकार नेताओं को आपस में मिला भी सकते हैं, उन्हें एक साथ एक मंच पर ला भी सकते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुंबई हिंदी पत्रकार संघ (Mumbai Hindi Patrakar Sangh) ने दीपावली स्नेह सम्मेलन में देखने को मिला। दीपावली स्नेह सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आरपीआई और आप के नेता केवल एक मंच पर आए ही नहीं, बल्कि सभी ने एक दूसरे का सम्मान भी किया।

केंद्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री रामदास अठावले ने संघ के दीपावली स्नेह सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने दिवाली के मौके पर मुंबई के विभिन्न राजनीतिक दलों के अलग-अलग विचारधारा वाले नेताओं को एक मंच पर लाने का शानदार काम किया है। श्री अठावले ने अपने चिरपरिचित हास्य अंदाज में कहा कि आजकल कौन नेता, कब, किस पार्टी में चला जाए कहना मुश्किल होता है। उन्होंने हास्य अंदाज में ही कहा कि अगर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी का एक दल हमारे साथ आ जाए जा महाराष्ट्र में हमारी सरकार बन सकती है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई में हिंदी पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों के निर्भीक अंदाज से समस्त हिंदीभाषियों को साहस, ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है और उन्हें लगता है कि उनकी समस्याओं को उठाने वाला भी कोई है। इसी तरह विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर भविष्य में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने अपने संबोधन में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तारीफ करते हुए कहा कि वह संघ को अपना कार्यालय के लिए जगह दिलाने की भरसक कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग आइए, हम सरकार से गुजारिश करेंगे कि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ को कार्यलय के लिए जगह आवंटित करें।

दहिसर पूर्व में राजश्री सिनेमा परिसर में क्रिस्टल प्लाजा सभागृह में हुए रविवार की शाम हुए दीपावली स्नेह सम्मेलन में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व मंत्री नसीम खान, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, शिवसेना के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और कांग्रेस नेता शिवजी सिंह जैसे नेता राजनीतिक मतभेदों को परे रख कर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के मंच पर एक साथ आए।

दीपावली स्नेह सम्मेलन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आर्चाय पवन त्रिपाठी, महासचिव संजय उपाध्याय, महाराष्ट्र भाजपा उत्तरभारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत, मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला, मुंबई युवक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सह मीडिया प्रभारी जाकिर अहमद, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक विनोद मिश्र, अजंता यादव, शीतल म्हात्रे, दीपक ठाकुर, कमलेश यादव, हरीश छेड़ा, कांग्रेस के संदेश कोंडविलकर, भाजपा नेता चित्रसेन सिंह और आरपीआई के उत्तर भारतीय अघाड़ा के महाराष्ट्र राज्य इकाई के उपाध्यक्ष रमेश गौड़ उपस्थित थे।

इसके अलावा आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ला, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, मुंबई भाजपा सचिव अजय सिंह, आम आदमी पार्टी के मुंबई कार्याध्यक्ष द्विजेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता अभय चौबे, कांग्रेस के डॉ सतेंद्र सिंह, मुंबई कांग्रेस उत्तरभारतीय सेल कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह, भाजपा उत्तरभारतीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभ्रांशु दीक्षित, भाजपा मीडिया सेल के ओमप्रकाश चौहान, उद्योगपति प्रशांत कारूलकर, कारोबारी बलवंत सिंह, अनिल सिंह, रमाकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी तरह मुंबई कांग्रेस लीगल सेल संयोजक एड. आर पी पांडे, शिवसेना नेता विनय शुक्ला, शिवसेना नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडेय और कांग्रेस नेता राजकुमार मिश्र दीपावली स्नेह सम्मेलन में पहुंचे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ल के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने अपनी टीम के साथ दीपावली स्नेह सम्मेलन हर भाषा के गीत-संगीत का ऐसा शमा बांधा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मुंबई और आसपास के इलाके के हिंदीभाषी समाज सहित अन्य भाषा भाषी पत्रकार इस स्नेह सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। हिंदी पत्रकार संघ ने विशेष सहयोग के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता अभय चौबे को धन्यवाद दिया।

दीपावली स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, विनोद यादव, सुरेंद्र मिश्र, राजकुमार सिंह, अभय मिश्र, सैयद सलमान, हरिगोविंद विश्वकर्मा, अशोक शुक्ला अखिलेश तिवारी एवं अखिलेश मिश्र का अहम योगदान रहा। इसके लिए वरिष्ठ मराठी पत्रकार विजय वैद्य, राजनीतिक विश्लेषक योगेश वसंत त्रिवेदी, ओपी तिवारी, यशोभूमि के संपादक केसी दुबे, चंद्रकांत शिंदे, वेदिका चौबे, प्रातःकाल से संपादक अरुण उपाध्याय, सुनील मेहरोत्रा, विमल मित्र, निंरजन परिहार, मुंबई प्रेस क्लब के मृत्युंजय बोस, एएनआई के ब्यूरो चीफ रंजित सिंह और नवीन नयन भी कार्यक्रम में पहुंचे।

मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघा के कार्यवाह प्रमोद डोईफोडे, कोषाध्यक्ष नेहा पुरव, सदस्य हरीसिंह राजपुरोहित, सोनू श्रीवास्तव,उत्तर मुंबई पत्रकार संघ के किरण मांजरेकर, अनिता शुक्ला, अनिल पांडेय, अनिल चौहान, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, उपनगर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मनीषा गुरव, श्रीश उपाध्याय, क्राइम पत्रकार एसोशिएशन अध्यक्ष विशाल सिंह, नवीन पांडे, शैलेश तिवारी, पंकज पांडे, राजेश उपाध्याय, शिवकुमार तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, रजनीकांत त्रिपाठी और सूर्यप्रकाश मिश्र की विशेष उपस्थिति रही। अंत में सभी लोगों ने परंपरागत व्यंजन बाटी-चोखा का आनंद लिया।

अंतिम फोटोज