श्री सहदेव इंटर कालेज, भोंड़ा की खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

0
2382

पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी – सत्यप्रकाश सिंह दिलीप

भोंड़ा (जौनपुर) जौनपुर में श्री सहदेव इंटर कालेज, भोंड़ा के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इसलिए हर साल श्री सहदेव इंटर कालेज में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के पढ़े-लिखे लोग नौकरशाह डॉक्टर, इंजीनियर, जज, वकील, नेता, उद्योगपति और पत्रकार बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। हमें गर्व होता है कि हमारे छात्र विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सत्यप्रकाश सिंह दिलीप श्री सहदेव इंटर कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे कॉलेज के बच्चे आने वाले दिनों में ऊंचे-ऊंचे ओहदे पर पहुंच कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि किसी व्यक्ति के चरित्र व स्वास्थ्य निर्माण में खेल-कूद का अहम स्थान है। समापन समारोह को रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल तो सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इससे दिमाग और शरीर हमेशा सक्रिय रहता है।

श्री सहदेव इंटर कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 75 विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रस्सी खींच, दौड़ सहित अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं की विशेष रुचि दिखाई दी। जौनपुर जनपद में श्री सहदेव इंटर कालेज की एक अलग ही पहचान है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद के आयोजन के लिए भी यह कालेज जाना जाता है। हर साल वार्षिकोत्सव व खेलकूद का भव्य आयोजन किया जाता है। इस साल शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्धघाटन उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवभारत टाइम्स मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, मुंबई से हमारा महानगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्र, पूर्वांचल विश्विद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ उमेश सिंह, दीपक सिंह, कालेज सह-प्रबंधक वेदप्रकाश सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए। तीन दिन के खेल प्रतियोगिता में नवभारत टाइम्स वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, श्री सहदेव इंटर कालेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप, प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें – कहानी मुन्ना बजरंगी की