मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बाबूलाल विश्वकर्मा को महासचिव बनाए जाने पर बधाई

0
3044

कांग्रेस हाईकमान ने मुबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की बहुतप्रतीक्षित टीम का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम कांग्रेस मुख्यालय से जारी मुंबई कांग्रस की नई कार्यकारिणी में पार्टी ने युवा चेहरों को वरीयता दी है। समझा जा रहा है कि इससे पार्टी को बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में लाभ मिलेगा। विश्वकर्मा समाज के युवा कांग्रेस नेता बाबूलाल विश्वकर्मा को दोबारा मुंबई कांग्रेस की महासचिव बनाया गया है।

रविवार की शाम मुंबई कांग्रेस ने आगामी बीएमसी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 15 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 42 महासचिव, 76 सचिव और 30 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस ने एक भी उत्तर भारतीय और मुस्लिम को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया है। जबकि गुजराती, मारवाड़ी, दक्षिण भारतीय ईसाइयों को मौका दिया है। कार्यकारिणी में मुंबई कांग्रेस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नेताओं के समर्थकों को जगह दी गई है। मुंबई कांग्रेस कमेटी के साथी मुंबई की जिला जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और कार्याध्यक्षों के नाम का ऐलान भी मुंबई कांग्रेस कमेटी के साथ किया गया है। उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष रहे एड. अशोक सूत्राले को हटाकर गुजराती समाज के कालू बुधेलिया को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बहरहाल, विश्वकर्मा समाज के युवा कांग्रेस नेता बाबूलाल विश्वकर्मा को फिर से मुंबई कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विश्वकर्मा समाज से जुड़ी कई सामाजिक संस्थाएं और समाज के गणमान्य लोगों ने बाबूलाल को कांग्रेस में इतना महत्वपूर्ण दायित्व देने के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, वरिष्ठ नेता संजय निरुपम और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

विश्वकर्मा समिति, मुंबई के अध्यक्ष धनराज शर्मा, उद्योगपति सुनील राना, रामनरेश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, एड. अनिल विश्वकर्मा, शिवकुमार शर्मा, मदन शर्मा, एड. जेपी शर्मा, प्रेमचंद विश्वकर्मा, भरत शर्मा, रघुराज विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, मेवालाल विश्वकर्मा, राजकिरन विश्वकर्मा, पन्नालाल विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, मोतीलाल विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, हरिवंशलाल विश्वकर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा ने बाबूलाल को बधाई दी है। विश्वकर्मा विकास समिति गोरेगांव के पदाधिकारियों और पार्श्व गायिका पूनम विश्वकर्मा ने भी बाबूलाल का अभिनंदन किया है।

आनंद शुक्ला का कांग्रेस से इस्तीफा
मुंबई कांग्रेस के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता पत्रकार आनंद राज्यवर्धन ने रविवार को घोषित कार्यकारिणी में स्थान न देने सा नाराज होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह समयाभाव बताया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में आनंद शुक्ला ने 2019 में घाटकोपर पश्चिम से विधानसभा चुनाव का टिकट देने और पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है। वैसे कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह कार्यकारिणी अब तक की सबसे असंतुलित कार्यकारिणी है जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं से ज्यादा तवज्जो नए लोगों को दी गई है जिससे पार्टी में असंतोष पनपेगा। आनंद का इस्तीफा उसी असंतोष का नतीजा है।