मुंबई पुलिस का इतिहास

0
1698

शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुर्तगाली शासन में 1655 में एक क़ानून का पालन कराने वाली एजेंसी की स्थापना की गई। 1661 में पहले पुलिस पोस्ट की स्थापना की गई थी। 1669 में बॉम्बे के गवर्नर बनाए गए गेराल्ड ऑन्गियर ने मौजूदा मुंबई पुलिस की स्थापना की। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 500 लोगों की भंडारी मिलिशिया बनाई और माहिम, शिवड़ी और सायन में 1672 में पुलिस स्टेशन बनाए गए।

1857 की क्रांति को नाकाम करने के बाद  बिट्रिश इंडिया ने 1964 में तीन प्रेसीडेंसी शहरों बॉम्बे, कलकत्ता और मद्रास में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीनों में पुलिस आयुक्तालय यानी पुलिस कमिश्नरेट बनाया। बॉम्बे शहर में कानून और व्यवस्था को लेकर नई शुरुआत हुई। सबसे पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर का भायखला में बनाया गया था, जहां इन दिनों एटीएस का ऑफिस है। 14 दिसंबर, 1864 को सर फ्रैंक सॉटर को बॉम्बे का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था। सॉटर ने बॉम्बे की पुलिस टीम का शानदार नेतृत्व किया और वह 3 जुलाई, 1888 यानी 24 साल तक सीपी रहे। सर फ्रैंक सॉटर के नेतृत्व में जिस पुलिस बल का गठन किया गया था, उससे उम्मीद की गई थी कि स्कॉटलैंड यार्ड की तरह होगा।

बहरहाल, मुंबई पुलिस की वेबसाइट के अनुसार, क्रॉफर्ड मार्केट स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय की इमारत का निर्माण नवंबर, 1894 में शुरू हुआ। जब यह इमारत बन रही थी तब के शुरुआत दिनों में यहां बिजली नहीं थी, इसलिए रात में गैस लैंपों, दीए और लॉलटेन का इस्तेमाल रौशनी के लिया किया जाता था। यह इमारत दिसंबर, 1896 में पूरी हो गई। 1899 में आयुक्त का कार्यालय पहली मंज़िल पर बनाया गया और 9 जनवरी, 1899 को हर्टली कैनेडी ने सीपी का कार्यभार संभाला था।

बॉम्बे के पुलिस कमिस्नर बनने वाले पहले भारतीय पुलिस अधिकारी जे.एस भरुचा थे, जिन्हें आजादी के बाद 15 अगस्त, 1947 को बॉम्बे का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। भरुचा 15 मई, 1949 तक पुलिस आयुक्त रहे। वह पहली मंज़िल की उसी कैबिन में बैठते थे। 6 जून 2022 को मुंबई के पुलिस आयुक्त का कार्यालय दूसरी मंज़िल पर शिफ़्ट कर दिया गया। संजय पांडेय आखिरी बार इस केबिन में बैठे।

मुंबई पुलिस मुख्यालय की सीढ़ियों से लगी दीवार पर पुराने सभी पुलिस कमिश्नर की फोटो लगी हैं। उनकी जगह जब अहमद जावेद को मुंबई सीपी बनाया गया था, तो जावेद का पद उन दिनों डीजी रैंक का था। डीजी रैंक में मुंबई के पहले सीपी एस. राममूर्ति थे। 1 अक्टूबर, 1990 को राममूर्ति की जब पुलिस कमिश्नर के तौर पर पोस्टिंग हुई, तो वह अडिशनल डीजी रैंक में थे, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई सीपी के तौर पर ही डीजी रैंक में प्रमोशन दे दिया गया। लेकिन 1 सितंबर, 1992 को राममूर्ति के बाद जब एस.के. बापट को मुंबई सीपी बनाया गया, तो फिर से इस पोस्ट का डाउनग्रेड कर दिया गया। जब 22 अगस्त, 1997 को रॉनी मेंडोंसा को मुंबई सीपी बनाया गया और 4 मई, 2000 को एसीबी के चीफ के तौर पर ट्रांसफर किया गया, उससे पहले मुंबई सीपी के पद को फिर से अपग्रेड करके डीजी रैंक में कर दिया गया।

मुंबई पुलिस आयुक्तों की सूची

1 – फ्रैंक सूटर,
14 दिसंबर – 1864 से 04 जुलाई – 1888

2. लेफ्टनेंट कर्नल डब्ल्यूएच विल्सन
04 जुलाई – 1888 से 08 अप्रैल -1893

3 – आरएच विन्सेंट
09 अप्रैल – 1893 से 08 जनवरी -1899

4 – हर्टली केनेडी
09 जनवरी – 1899 से 31 दिसंबर – 1901

5 – एचजी गेल
01 जनवरी – 1902 से 06 मई – 1909

6 – एसएम एडवर्डस
07 मई – 1909 से 15 अप्रैल – 1916

7 – एफएएम विन्सेंट
16 अप्रैल – 1916 से 20मई – 1917

8 – एफसी ग्रिफिथ
21 मई – 1917 से 30 जून – 1917

9 – एफएएम विन्सेंट
01 जुलाई – 1917 से 21 फरवरी – 1919

10 – एफसी ग्रिफिथ
22 फरवरी – 1919 से 02 मई – 1920

11 – आईसी बॉयड
03 मई – 1920 से 30 नवंबर – 1920

12 – एफसी ग्रिफिथ
01 दिसंबर – 1920 से 12अप्रैल – 1921

13 – आरएल मैक्लोक
13 अप्रैल – 1921 से 03 अक्टूबर – 1921

14 – डब्ल्यूसी होल्मैन
04 अक्टूबर – 1921 से 31 मई – 1922

15 – पीए केली
01 जून – 1922 से 29 फरवरी – 1924

16 – डी हिली
01 मार्च – 1924 से 31 अक्टूबर – 1924

17 – पीए केली
01 नवंबर – 1924 से 25 मार्च – 1927

18 – डी हिली
26 मार्च – 1927 से 24 नवंबर – 1927

19 – पीए केली
25 नवंबर – 1927 से 04 अप्रैल – 1930

20 – डी हिली
05 अप्रैल – 1930 से 18 अक्टूबर – 1930

21 – जीएस विल्सन, 19 अक्टूबर – 1930 से 29 जनवरी -1332

22 – पॅट्रिक केली
30 जनवरी – 1932 से 01 सितंबर – 1933

23 – डब्ल्यूआरजी स्मिथ
02 सितंबर – 1933 से 15 मई – 1936

24 – जेडब्ल्यू रौलैंड
16 मई – 1936 से 09 नवंबर – 1936

25 – डब्ल्यूआरजी स्मिथ
10 नवंबर – 1936 से 17 मार्च – 1939

26 – एनपीए स्मिथ
18 मार्च – 1939 से 27 सितंबर – 1939

27 – डब्ल्यूआरजी स्मिथ
28 सितंबर – 1939 से 14फरवरी – 1942

28 – एचई बटलर
15 फरवरी – 1942 से 13 जून – 1946
29 – पीबी विल्किन्स
14 जून – 1946 से 10 जुलाई – 1946

30 – जेसी विल्सन
11 जुलाई – 1946 से 03 फरवरी – 1947

31 – एई कैफिन
04 फरवरी – 1947 से 14 अगस्त – 1947

32 – जेएस भरूचा
15 अगस्त – 1947 से 15 मई – 1949

33 – एमएम चूडासामा
16 मई – 1949 से 02 जुलाई – 1955

34 – केडी बिलिमोरिया
03 जुलाई – 1955 से 20 सितंबर – 1957

35 – प्रविंग सिंहजी
21 सितंबर – 1957 से 23 दिसंबर – 1959

36 – आईपी नानावटी
24 दिसंबर – 1959 से 24 जनवरी – 1960

37 – वीजे कानेटकर
25 जनवरी – 1960 से 09मार्च – 1962

38 – एस माज़ीदुल्ला
10 मार्च – 1962 से 24 फरवरी – 1965

39 – एजी राजाध्यक्ष
25 फरवरी – 1965 से 19 जनवरी – 1968

40 – ईएस मोदक
20 जनवरी – 1968 से 16 मार्च – 1970

41 – एसजी प्रधान
17 मार्च – 1970 से 08 मई – 1973

42 – एमजी मुगवे
09 मई – 1973 से 18 जून – 1975

43 – एसवी तंखिवाले
19 जून – 1975 से 26 जून – 1977

44 – वी.वी. चौबल
27 जून – 1977 से 27 अप्रैल – 1978

45 – एम.जी. गवई
28 जुलाई – 1978 से 03 जनवरी – 1979

46 – एम.एस. कसबेकर
04 जनवरी – 1979 से 29 अक्टूबर – 1981

47 – के.पी. मेढेकर
30 जनवरी – 1981 से 24 फरवरी – 1982

48 – जे.एफ. रिबेरो
25 फरवरी – 1982 से 01 मई – 1985

49 – डीएस सोमण
02 मई – 1985 से 31 जुलाई – 1987

50 – वीके सराफ
01 अगस्त – 1987 से 31 दिसंबर – 1989

51 – एसवी भावे
01 जनवरी – 1990 से 30 सितंबर – 1990

52 – एस राममूर्ति
01 अक्टूबर – 1990 से 31 अगस्त – 1992

53 – एसके बापट
01 सितंबर – 1992 से 30 जनवरी – 1993

54 – एएस सामरा
30 जनवरी – 1993 से 16 नवंबर – 1993

55 – सतीश सहानी
17 नवंबर – 1993 से 31 अक्टूबर – 1995

56 – आरडी त्यागी
01 नवंबर – 1995 से 02 दिसंबर – 1996

57 – एस सी मल्होत्रा
03 दिसंबर – 1996 से 21 अगस्त – 1997

58 – आरएच मेंडोसा
22 अगस्त – 1997 से 04 मई – 2000

59 – एमएन सिंह
05 मई – 2000 से 31दिसंबर – 2002

60 – आरएस शर्मा
01 जनवरी – 2003 से 14 नवंबर – 2003

61 – डॉ. पीएस पसरीचा
19 नवंबर – 2003 से 05 फरवरी – 2004

62 – एएन रॉय
06 फरवरी – 2004 से 02 मार्च – 2007

63 – डीएन जाधव
03 मार्च – 2007 से 29 फरवरी – 2008

64 – केएच गफूर
29 फरवरी – 2008 से 13 जून – 2009

65 – डी शिवानंद
14 जून – 2009 से 31 मई – 2010

66 – संजीव दयाल
31 मई – 2010 से 28 फरवरी – 2011

67 – अरुप पटनायक
28 फरवरी – 2011 से 23 अगस्त – 2012

68 – डॉ. सत्यपाल सिंह
23 अगस्त – 2012 से 31 जनवरी – 2014

69 – राकेश मारिया
16 फरवरी – 2014 से 08 सितंबर – 2015

70 – अहमद जावेद
08 सितंबर – 2015 से 31 जनवरी – 2016

71 – डॉ. डीडी पडसलगीकर
31 जनवरी – 2016 से 30 जून – 2018

72 – एसके जायसवाल
30 जून – 2018 से 28 फरवरी – 2019

73 – संजय बर्वे
28 फरवरी – 2019 से 29 फरवरी – 2020

74 – परमबीर सिंह
29 फरवरी – 2020 से 18 मार्च – 2021

75 – हेमंत नगराले
18 मार्च – 2021 से 28 फरवरी – 2022

76 – संजय पांडेय
28 फरवरी – 2022