भाजपा अंधेरी मंडल की नई कार्यकारिणी, नवगठित कार्यकारिणी में 25 लोग शामिल

0
795
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अंधेरी मंडल (विधानसभा क्षेत्र) की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। अंधेरी (पूर्व) के नागरदास रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुए वर्चुअल कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसका अध्यक्ष अशोक पांडेय को मनोनीत किया। भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढ़ेकर व महासचिव सुनील यादव के मार्गदर्शन में गठित इस कार्यकारिणी में कुल 25 लोगों का समावेश है।

नई कार्यकारिणी का महामंत्री जगत गौतम, उमेश राणे, शेखर तावड़े, प्रमोद पेडणेकर, उपाध्यक्ष प्रेमचंद तिवारी, राकेश तिवारी, कैलाश नेहरकर, नरेश आडकर, राजेन्द्र सिंह, सुशील मिश्रा, अनिल पांडेय, अमित मेहता, श्याम कुमार दुबे, विक्रम तांबे, सचिव वसंत सालुंखे, अनुज शर्मा, भारती उफाले, संतोष पांचाल, संजय दुबे, रत्नाकर पुजारी, वसंत दहिफले, मालविका मित्रा, पशांत हांडे, शैलेश गुरव और कोषाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में मंडल की महिला मोर्चा के अध्यक्ष संध्या सुनील यादव, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश दांडेकर, पं. महाराष्ट्र आघाड़ी के अध्यक्ष दिलीप रामूगडे, सहकार आघाड़ी के अध्यक्ष रामकृष्ण आवारे, साउथ इंडियन सेल के अध्यक्ष हरीश शेट्टी, लीगल सेल की जिम्मेदारी एडवोकेट ऋषि मिश्रा, एडवोकेट अनिकेत दुबे, अल्पसंख्यक आघाड़ी के अध्यक्ष मुश्ताक मजीद सैय्यद, अनुसूचित जाति-जमाती के अध्यक्ष अंजा रेड्डी, प्रोफेशनल आघाड़ी की जिम्मेदारी अमित पांडेय, शुभम पटोले और झोपड़पट्टी जनता परिषद का अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला को नियुक्त किया गया है।

मंडल के नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सत्कार मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।