अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा भाजपा महाराष्ट्र लीगल सेल के सहसंयोजक बनाए गए

0
1974

मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और मुंबई भारतीय जनता पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ से संबद्ध एडवोकेट घनश्याम मिश्रा को भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत (दादा) पाटिल ने कानूनी प्रकोष्ठ में सहसंयोजक नियुक्त किया है। मुंबई भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ में लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले एडवोकेट मिश्रा की कार्य शैली पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने एडवोकेट मिश्रा को इस संबंध में नियुक्ति पत्र सौंपा। मुंबई हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को अपराधिक मुकदमों के विशेषज्ञ वकील एडवोकेट मिश्रा कठिन परिश्रम का नतीजा बताते हुए उन्हें बधाई और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी है।

बार काउंसिल के सदस्य मोतीसिंह मोहता, पारिजात पांडे, उत्तर मुम्बई के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, एडवोकेट पुनीत शुक्ला, संदीप दुबे, योगेश बंसल, आनंद नायक, मनोज जायसवाल, अनिल चौहान, आदित्य गोरे एवं मीना पांडे ने एडवोकेट मिश्रा को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। एडवोकेट मिश्रा को प्रदेश संगठन के कानूनी प्रकोष्ठ में सहसंयोजक बनाए जाने पर मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी, अनिल मिश्रा ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

उधर पालघर में भाजपा से जुड़े लोगों ने एडवोकेट मिश्रा की नियुक्ति का स्वागत किया गया है। पालघर के वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोश दुबे, भाजपा पालघर के संगठन सचिव संतोष जनाठे, उपाध्यक्ष अशोक सदुवड़े, सचिव प्रशांत संखे, बोइसर मंडर अध्यक्ष जीतेंद्र (पप्पू) संखे, झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ जिला संयोजक गिरजेश आर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश आर दुबे, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दुर्गेश सोलंकी, मीडिया प्रकोष्ठ की अनुपमा मिश्रा, आनंद फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, विप्र फाउंडेशन बोइसर के ब्रम्हदेव चौबे, बीएच पारिख ने भी एडवोकेट मिश्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इसे भी पढ़ें – शिवसेना का कांग्रेस-एनसीपी के साथ सेक्यूलर पार्टी के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन