सामाजिक संगठनों ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

0
626

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मुंबई में कई सामाजिक संगठनों ने 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर  पासी समाज की प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय पासी विकास मंडल, मुंबई ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दादर ( प.) स्थित संस्था कार्यालय पर कार्यक्रम करके गणतंत्र हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके कार्यक्रम अतिथि व उद्योगपति प्रमोद बीपी सरोज ने तिरंगे झंडे को सलामी देकर कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी स्वजातीय लोगों का आह्वान किया कि समाज के सभी लोग मिल-जुल कर रहें और एक-दूसरे के सुख-दुःख का साथी बनकर सहयोग करें। इस अवसर पर डॉ. रामनाथ राणा, मिठाई लाल सरोज, प्रकाश पासी, एसपी वर्मा, प्रो. वीरेंद्र पासी, रामसुरेश पासी, उमापति पासी, आनंद सरोज, ईश्वर लाल सरोज, अमरनाथ सरोज, उमाशंकर सरोज, अरुण पासी, सुनील राणा, शोभनाथ सरोज, उग्रसेन पासी, दिनेश सरोज, संजय सरोज, विकास पासी, राहुल सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। महानगर में और कई सामाजिक संगठनों की ओर से गणतंत्र दिवस मनाने की ख़बर मिली है।

संपूर्ण रामायण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दाऊद इब्राहिम की संपूर्ण कहानी पहले एपिसोड से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…